Posts

I became quiet!

  “I became quiet! I used to think you got to express whatever you feel, but when life hits you hard, you go into your tranquility mode. You stop telling people, build huge walls all around you, start hiding your true sentiments, and become heartless. In the end, you become numb. It's just a continuous cycle of your chord towards deeds of people that have become a reason for your woe. First things bother you & aftermath situations stop bugging you. The "I'm used to it" phase comes, in which how much erroneous occurs you just take this as a normal event. You don't realize but you become so weak that you don't care about yourself. You just quit your life & become quiet.”

सुनो ना मेरी एक बात का जवाब दो ना

Image
  सुनो ना मेरी एक बात का जवाब दो ना, अगर मै तुम्हारी राह! देखते देखते मर जाऊं, तो मेरी जनाजा पे तो आओगे ना।, मुझे एक बार देखने तो आओगे ना, सब जल्दी में रहेंगे मुझे दफनाने के लिए , इंतजार नहीं करेगा कोई मेरी तरह ! तुम वक्त पे आओगे ना। मुझे आखरी बार तुम सीने से लगाओगे न।, अगर कोई पूछे तुमसे की क्या रिश्ता था हमारा , तो उन्हें तुम मुझे अपनी मोहब्बत बताओगे न।, तुम मेरे माथे को आखरी बार प्यार से चूमोगे ना, सब मुझे कब्रिस्तान ले जाने के लिए जल्दी में रहेंगे।, तुम उन्हे थोड़ी और रूक जाइए कह कर रोकोगे ना, तुम मुझे आखरी बार प्यार से निहारोगे ना, सब रो रहे होंगे , मुझे उठने की भी कोशिश भी करेंगे। तुम मुस्कुरा कर आखरी बार अलविदा तो कहोगे ना, मेरी सारी गलतियां को तुम माफ कर दोगे ना , मैं कितना अच्छा था , ये सब एक दूसरे से कह रहे होंगे तुम अल्लाह से मेरी माफेरत की दुआ करोगे ना, मेरी आखरी सफर में तुम मेरे साथ रहोगे ना, कौन हूं , मैं तुम्हारा ये पहचान सबसे छुपाया तुमने, आखरी वक्त में मेरी पहचान तो सब से करोगे ना,                         ...

पिता जी

Image
 लड़के पिता को गले नहीं लगाते हैं,  लड़के ना पिता के गाल चूमते ना पिता के गोद में सर रख कर सकूँन से सोते है,  पिता और पुत्र का संबंध मर्यादा होते है,  बाहर जाने वाले लड़का अकसर घर फोन करता है, तो उनकी बात माँ से होती है,  पीछे से कुछ दबे- दबे शब्दो मे पिता जी भी कुछ कहते है, सवाल करते है या सलाह देते है,  जब कुछ नही होता कहने को तो  खांसने की हल्की आवाज़ सुनना मौजूदगी दर्ज करवाने के लिए काफी होती है,  पिता की आस्थिर होती तब्यत का हाल भी माँ से पूछते है और दवाइयों की सलाह, परहेज इत्यादि सब माँ के द्वारा पिता तक पहुचाते।  जैसे बचपन मे चोट लगने पे माँ से लिपट कर रोते थे, वैसा ही युवा अवस्था में लगे ठोकरों के करन अपने पिता से लिपट कर रोना चाहते है लड़को और अपने पिता के चिंताए आपस मे साझा करना चाहते हैं,  पर ऐसा हो नही सकता है, पिता और पुत्र सुरुवात से ही एक दुरी में रहते है, दूरी अदव की लिहाज़ की संस्कार की,  हर बेटे का मन करता है, इन दूरियों को लंगते हुए जाए और अपने पिता को कहे  I love you 😒😒     ...
Image
  उस रिश्ते को नाम भले ही मोहब्बत का ना मिला, पर रिश्ता था दिल का, वो साथ बैठ वक्त गुजारना, वो साथ हंसना , वो साथ रोना , एक दूसरे की आखों में खो जाना, खामोशियों को सुनना, वक्त पाते ही हाथ थाम लेना, जिंदगी से बन गए थे वो, हर सुबह का पहला ख्याल और हर रात की आखिरी याद बन गए थे वो, एक खुशी महसूस होती थी उनकी तारीफ़ से, पर ना जाने क्यों सब बिखर गया, सब तबाह हो गया कुछ गलतफ़हमी जिम्मेदार रही, कुछ हालातों का हाथ था और कुछ हमारा, पर अब वो जिंदगी में पास नहीं, यादों में ख़ास रहते है, कुछ तानों में, कुछ स्थानों में, कुछ कहानियों में, कुछ message में, कुछ gaano में, और मेरे दिल के अधूरे अरमानों में ! ना उनकी कोई गलती थी, ना मैं गलत हूं, पर अब ना वो दिल रहा ना मैं, जो दिल के रिश्ते निभा सके, ऐसा नहीं है कि अब उनकी कोई चाह नहीं है, पर उनकी चाहते पूरी करने की अब मेरे पास कोई राह नहीं हैं, शायद अब वो साथ वापिस पाना मुश्किल है, पर वो जहां रहे खुश रहे !

बहु या बेटी?

Image
  ये जेवर सब ले लो, महंगे सब कपड़े भी ले लो। उसे वो मायके-सी आज़ादी दे दो।। ये जेवर सब ले लो, महंगे सब कपड़े भी ले लो। उसे वो मायके-सी आज़ादी दे दो।। सर पर रखा ये पल्लू, बहु की मर्यादा समझाता है। झुका हुआ ये सर उसको, पहले-सा इतराना याद दिलाता है।। याद दिलाती है ये ठंडी हवा, बालों का आज़ाद वो लहलाहाना। रसोई की गर्मी से, माँ की कमर का वो भीग जाना।। याद दिलाती है इस घर की बेटियाँ, उस घर के उसके नख़रे सभी। कहना उसकी माँ का, काम नहीं करेगी, बेटी छोटी है अभी।। बहु बनकर समझ आया, बेटी होना क्या था? सास भी प्यारी है यहाँ, पति भी प्यारा। माँ जैसा मग़र वो दुलार कहाँ? वो कहते है कि क़िस्मत से उसे, ये घर मिला है। क़ीमत शायद इनको, नहीं पता है।। उसके माँ-बाप की वो थकी-बूढ़ी आँखे, सब कुछ बयाँ करती है। उसके होंठों की ये झूठी हँसी, सब कुछ बयाँ करती है।। बेटी से बहु बनने का ये सफ़र, सब कुछ होते हुए भी, कुछ कमी-सी है। ख़ुशी बहुत है उसे, पर सहमी-सी है।। एक बदलाव की आस में, कुछ बदलने के लिए तैयार। वो बहु हर रोज़, बेटी बनने की ख्वाईश में है।।                     ...

बस तेरी याद ही तो जो हर वक्त आती है।

बस एक तेरी याद ही तो है जो हर वक्त आती है मुझे, तेरी याद ही तो हर वक्त रुलाती है मुझे, वक्त बेवक्त बस तू ही तो नज़र आती है मुझे, इतना टूट कर चाहा है तुझे, फिर भी तू मुझे, इस कदर गुरुर कर इठलाती, झकझोरती है मुझे, तुझे पाने की हर मुमकिन कोशिश की है मगर, ऐ मेरी मंज़िल , ऐसी क्या खता है मेरी जो, तू पास आकर भी, इतनी दूर नज़र आती हैं मुझे।।                                                                    ~ वसीम अकरम                                                            सपने:-  अंतरिक्ष इंजिनीयरिंग

अजी कौन कहता है जनाब हम लड़कों की जिंदगी में कोई गम नहीं होता

  की बेटियां नसीब से तो बेटे दुआओं के बाद आते हैं. अजी हम लड़के हैं जनाब कुछ जिम्मेदारियों के साथ आते हैं. आधी उम्र जिम्मेदारियां समझने में गुजर जाती है.  तो आधी उसे निभाने में . पूरा बचपन किताबों में गुजरता है. तो जिंदगी कमाने में. यह जिम्मेदारियां उम्र के साथ बढ़ती हैं यह बुढ़ापे में भी कम नहीं होता. ( अजी कौन कहता है जनाब हम लड़कों की जिंदगी में कोई गम नहीं होता) कभी बेटा बनकर तो कभी बाप का फर्ज निभाना पड़ता है. कभी खाने के लिए नखरे होते हैं तो कभी खाली पेट भी चलाना पड़ता है. कभी मां की गोद में सोते हैं तो कभी जिम्मेदारियों के बोझ में. कभी नौकरी की तलाश में रहते हैं तो कभी सुकून की खोज में. हम हर किसी की तकलीफ है समझते हैं मगर अपनी तकलीफों का किसी से जिक्र नहीं करते. जिम्मेदारियों के पीछे हम इस कदर भागते हैं कि अपनी ख्वाहिशों की भी फिक्र नहीं करते. हमसे हर किसी को उम्मीद हैं मगर कोई हमारी ख्वाहिश से पूछे किसी का मन नहीं होता. ( अजी कौन कहता है जनाब हम लड़कों की जिंदगी में कोई गम नहीं होता) दिल टूट जाए हमारा फिर भी मुस्कुराना पड़ता है चुप कर रोते हैं सब से आंसू छुपाना पड़ता ...