Posts

पिता जी

Image
 लड़के पिता को गले नहीं लगाते हैं,  लड़के ना पिता के गाल चूमते ना पिता के गोद में सर रख कर सकूँन से सोते है,  पिता और पुत्र का संबंध मर्यादा होते है,  बाहर जाने वाले लड़का अकसर घर फोन करता है, तो उनकी बात माँ से होती है,  पीछे से कुछ दबे- दबे शब्दो मे पिता जी भी कुछ कहते है, सवाल करते है या सलाह देते है,  जब कुछ नही होता कहने को तो  खांसने की हल्की आवाज़ सुनना मौजूदगी दर्ज करवाने के लिए काफी होती है,  पिता की आस्थिर होती तब्यत का हाल भी माँ से पूछते है और दवाइयों की सलाह, परहेज इत्यादि सब माँ के द्वारा पिता तक पहुचाते।  जैसे बचपन मे चोट लगने पे माँ से लिपट कर रोते थे, वैसा ही युवा अवस्था में लगे ठोकरों के करन अपने पिता से लिपट कर रोना चाहते है लड़को और अपने पिता के चिंताए आपस मे साझा करना चाहते हैं,  पर ऐसा हो नही सकता है, पिता और पुत्र सुरुवात से ही एक दुरी में रहते है, दूरी अदव की लिहाज़ की संस्कार की,  हर बेटे का मन करता है, इन दूरियों को लंगते हुए जाए और अपने पिता को कहे  I love you 😒😒     ...
Image
  उस रिश्ते को नाम भले ही मोहब्बत का ना मिला, पर रिश्ता था दिल का, वो साथ बैठ वक्त गुजारना, वो साथ हंसना , वो साथ रोना , एक दूसरे की आखों में खो जाना, खामोशियों को सुनना, वक्त पाते ही हाथ थाम लेना, जिंदगी से बन गए थे वो, हर सुबह का पहला ख्याल और हर रात की आखिरी याद बन गए थे वो, एक खुशी महसूस होती थी उनकी तारीफ़ से, पर ना जाने क्यों सब बिखर गया, सब तबाह हो गया कुछ गलतफ़हमी जिम्मेदार रही, कुछ हालातों का हाथ था और कुछ हमारा, पर अब वो जिंदगी में पास नहीं, यादों में ख़ास रहते है, कुछ तानों में, कुछ स्थानों में, कुछ कहानियों में, कुछ message में, कुछ gaano में, और मेरे दिल के अधूरे अरमानों में ! ना उनकी कोई गलती थी, ना मैं गलत हूं, पर अब ना वो दिल रहा ना मैं, जो दिल के रिश्ते निभा सके, ऐसा नहीं है कि अब उनकी कोई चाह नहीं है, पर उनकी चाहते पूरी करने की अब मेरे पास कोई राह नहीं हैं, शायद अब वो साथ वापिस पाना मुश्किल है, पर वो जहां रहे खुश रहे !

बहु या बेटी?

Image
  ये जेवर सब ले लो, महंगे सब कपड़े भी ले लो। उसे वो मायके-सी आज़ादी दे दो।। ये जेवर सब ले लो, महंगे सब कपड़े भी ले लो। उसे वो मायके-सी आज़ादी दे दो।। सर पर रखा ये पल्लू, बहु की मर्यादा समझाता है। झुका हुआ ये सर उसको, पहले-सा इतराना याद दिलाता है।। याद दिलाती है ये ठंडी हवा, बालों का आज़ाद वो लहलाहाना। रसोई की गर्मी से, माँ की कमर का वो भीग जाना।। याद दिलाती है इस घर की बेटियाँ, उस घर के उसके नख़रे सभी। कहना उसकी माँ का, काम नहीं करेगी, बेटी छोटी है अभी।। बहु बनकर समझ आया, बेटी होना क्या था? सास भी प्यारी है यहाँ, पति भी प्यारा। माँ जैसा मग़र वो दुलार कहाँ? वो कहते है कि क़िस्मत से उसे, ये घर मिला है। क़ीमत शायद इनको, नहीं पता है।। उसके माँ-बाप की वो थकी-बूढ़ी आँखे, सब कुछ बयाँ करती है। उसके होंठों की ये झूठी हँसी, सब कुछ बयाँ करती है।। बेटी से बहु बनने का ये सफ़र, सब कुछ होते हुए भी, कुछ कमी-सी है। ख़ुशी बहुत है उसे, पर सहमी-सी है।। एक बदलाव की आस में, कुछ बदलने के लिए तैयार। वो बहु हर रोज़, बेटी बनने की ख्वाईश में है।।                     ...

बस तेरी याद ही तो जो हर वक्त आती है।

बस एक तेरी याद ही तो है जो हर वक्त आती है मुझे, तेरी याद ही तो हर वक्त रुलाती है मुझे, वक्त बेवक्त बस तू ही तो नज़र आती है मुझे, इतना टूट कर चाहा है तुझे, फिर भी तू मुझे, इस कदर गुरुर कर इठलाती, झकझोरती है मुझे, तुझे पाने की हर मुमकिन कोशिश की है मगर, ऐ मेरी मंज़िल , ऐसी क्या खता है मेरी जो, तू पास आकर भी, इतनी दूर नज़र आती हैं मुझे।।                                                                    ~ वसीम अकरम                                                            सपने:-  अंतरिक्ष इंजिनीयरिंग

अजी कौन कहता है जनाब हम लड़कों की जिंदगी में कोई गम नहीं होता

  की बेटियां नसीब से तो बेटे दुआओं के बाद आते हैं. अजी हम लड़के हैं जनाब कुछ जिम्मेदारियों के साथ आते हैं. आधी उम्र जिम्मेदारियां समझने में गुजर जाती है.  तो आधी उसे निभाने में . पूरा बचपन किताबों में गुजरता है. तो जिंदगी कमाने में. यह जिम्मेदारियां उम्र के साथ बढ़ती हैं यह बुढ़ापे में भी कम नहीं होता. ( अजी कौन कहता है जनाब हम लड़कों की जिंदगी में कोई गम नहीं होता) कभी बेटा बनकर तो कभी बाप का फर्ज निभाना पड़ता है. कभी खाने के लिए नखरे होते हैं तो कभी खाली पेट भी चलाना पड़ता है. कभी मां की गोद में सोते हैं तो कभी जिम्मेदारियों के बोझ में. कभी नौकरी की तलाश में रहते हैं तो कभी सुकून की खोज में. हम हर किसी की तकलीफ है समझते हैं मगर अपनी तकलीफों का किसी से जिक्र नहीं करते. जिम्मेदारियों के पीछे हम इस कदर भागते हैं कि अपनी ख्वाहिशों की भी फिक्र नहीं करते. हमसे हर किसी को उम्मीद हैं मगर कोई हमारी ख्वाहिश से पूछे किसी का मन नहीं होता. ( अजी कौन कहता है जनाब हम लड़कों की जिंदगी में कोई गम नहीं होता) दिल टूट जाए हमारा फिर भी मुस्कुराना पड़ता है चुप कर रोते हैं सब से आंसू छुपाना पड़ता ...

बचपन के वो दिन बड़े होने पर कभी भी वापस नहीं आते, ना वह सुकून नावा मस्ती ना ही वह हंसी!

  हमारा बचपन जितनी खट्टी मीठी यादों से भरा है ! हमारा बड़ा होना इतनी ही बुरी यादों और दुखों से भरा है ,हम सब का बचपन बहुत ही प्यारा बहुत ही सुख में और बहुत ही सुकून भरा होता है ,बचपन में वह मां की ममता, मां का प्यार पिता की डांट में भी प्यार ,जब हम बच्चे रहते हैं तो अक्सर हमारे अंदर बड़ो को देखकर यह लगता है कि हम भी बड़े होते तो हम ऐसा करते वैसा करते हमारा भी रुतबा धौंस जमाते! बड़े लोग छोट को मार देते हैं छोटे कुछ नहीं कर पाते! तुम्हारे अंदर अक्सर यह बात होती है कि हम भी बड़े होत तो कितना अच्छा होता !जैसे जैसे हम बड़े होते हैं कठिनाइयां भी हमारे पास आने लगती हैं, और इतना ही हमारा बड़ा होना दुखों से भर जाता है तब हमें सिर्फ एक बात याद आती है कि अगर हमारे मां-बाप हमारे पास ना  होते तो हमारा क्या होता!  कभी-कभी ऐसी परिस्थिति बन जाते हैं जीवन में कि हम खुद को संभाल नहीं पाते हैं पर हमारे मां बाप की हिम्मत और उनका साथ रहता है इसलिए हम खुद को संभाल पाते हैं ! अगर भगवान ने मांं बाप न बनाए होते तो हमारा जीवन कैसा होता ! उन्हें देखिए उन्हें सोचिए कि जिनके मां बाप नहीं है जो लावारि...

माँ का प्यार ❤️

पहली धड़कन भी मेरी धडकी थी तेरे भीतर ही, जमी को तेरी छोड़ कर बता फिर मैं जाऊं कहां. • आंखें खुली जब पहली दफा तेरा चेहरा ही दिखा, जिंदगी  का हर लम्हा जीना तुझसे ही सीखा. खामोशी मेरी जुबान को सुर भी तूने ही दिया, स्वेत पड़ी मेरी अबहिलाषाओ को रंगों से तुमने भर दिया, अपना निवाला छोड़कर मेरी खानतर तुमने भंडार भरे, मैं भले ननाकामयाब रहा फिर भी मेरे होने का तुमने अहंकार भरा. • वह रात छिप कर जब तू अकेले में रोया करती थी, दर्द होता था मुझे भी, शसकिय मैंने भी सुनी थी. ना समझ था मैं इतनी खुद का भी मुझे इतना ध्यान नहीं था, तू ही बस वो एक थी,  मेरी भूख प्याश का पता था. पहले जब मैं बेतहाशा धूल मे खेला करता था।, तेरी चुरी तेरे पायल की आवाज से डर लगता था. • लगता था तू आएगी बहुत डाटेंगी और कान पकड़कर मुझे ले जाएगी, मााँ आज भी मुझे किसी दिन  धूल-धूल सा लगता है. चुरियाँ के बीच तेरी गुस्से भरी आवाज सुनने का मन करता है, मन करता है, तू आजाए बहुत डांटे और कान पकड़कर मुझे ले जाए. • जाना चाहता हूं उस बचपन में फिर से जहां तेरी गोद में सोया करता था, जब काम में हो कोई मेरे मन का तुम बात-बात पर रोया ...